- माता-पिता के साथ विश्वासघात करने वाले बेटे की गिफ्ट डीड निरस्त
देहरादूनः जिला प्रशासन की एक और कड़ी कार्रवाई अंजाम तक पहुंच गई है। यह कार्रवाई ऐसे बेटों के लिए कड़ा संदेश है, जो माता-पिता के बुढ़ापे की लाठी बनना तो दूर, उनके भरोसे पर ही कुठाराघात कर देते हैं। बंगला गिफ्ट में लेने के बाद माता-पिता को दर-दर की ठोकर खाने के लिए विवश करने वाले बेटे को की गई गिफ्ट डीड निरस्त कर दी गई है।
विकासनगर निवासी परमजीत ने अपने बेटे गुरविंदर सिंह को 3080 वर्गफीट की संपत्ति (दो बड़े हाल शामिल) गिफ्ट कर दी थी। गिफ्ट डीड की शर्तों के अनुसार, गुरविंदर सिंह माता-पिता को भरणपोषण के अधिकार से वंचित नहीं करेगा और दादा-दादी को पोते-पोती से दूर नहीं करेगा। बावजूद इसके गिफ्ट डीड की शर्तों का हर तरह से उल्लंघन किया गया।
हर तरह से निराश होने के बाद बुजुर्ग दंपती ने जिलाधिकारी के समक्ष गुहार लगाई थी। उन्हें न्याय दिलाने के लिए जिलाधिकारी कोर्ट में उचित सुनवाई की गई और सार्वजनिक सूचना के माध्यम से आपत्ति मांगी गई। जिसके क्रम में गिफ्ट डीड को निरस्त करने की संस्तुति करते हुए संपत्ति पर वापस परमजीत सिंह और उनकी पत्नी अमरजीत कौर को कब्जा दिलाया गया था। अब इस गिफ्ट डीड को निरस्त कर दिया गया है तो संपत्ति को विधिवत वापस पाकर बुजुर्ग दंपती के आंसू छलक पड़े। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि वह अपनी संपत्ति की आस ही छोड़ बैठे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
