पौड़ी- सरकार जैसे-जैसे शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के दावा करती है वैसे वैसे ही स्कूलों में एक से बढ़कर एक नए नए मामले सामने आते हैं अब ताजा मामला उत्तराखंड के पौड़ी जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगवाड़ी में प्रभारी प्रधानाध्यापिका नए विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए ठेके पर अध्यापिका रखी थी और वह खुद नदारद रहती है। दरअसल मामला मंगलवार को सीईओ ने जब स्कूलों का निरीक्षण किया तो इसका खुलासा हुआ। जिसके पश्चात सीईओ द्वारा प्रधानाध्यापिका का वेतन रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
दरअसल मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आनंद भारद्वाज थलीसैंण में आयोजित तहसील दिवस में शामिल होने जा रहे थे, इस बीच उन्होंने स्कूलों का निरीक्षण किया जिसके पश्चात उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगवाड़ी मैं निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शीतल रावत व सहायक अध्यापिका माधुरी सेवारत हैं । और विद्यालय में 50 छात्र छात्राएं हैं निरीक्षण में यह पाया गया कि विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका शीतल रावत नदारद हैं और उन्होंने अपने स्थान पर एक अध्यापिका को गांव की एक लड़की को रखा है जो बच्चों को पढ़ा रही है और प्रधानाध्यापिका उस लड़की को ढाई हजार रुपे मासिक धनराशि देती है जिस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इसे सरकारी कर्मचारी के दायित्वों का उल्लंघन पाया है साथ ही नदारद प्रभारी प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब कर अग्रिम आदेश तक उनके वेतन पर रोक लगा दी है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में यहाँ निर्माण के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबे दो मजदूरों की मौत !
टिक्की खाने पहुंचे थे CM धामी, सामने आई 8 साल के बच्चे की परेशानी, अब सरकार उठाएगी उपचार का खर्च
बैडमिंटन खेल रहे थे बच्चे, अचानक हुआ विवाद और चली गई 12 साल के ईशान की जान
लोक कला से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही तनुजा, Aipan Art से उत्तराखंड की संस्कृति को दे रहीं नई पहचान
हल्द्वानी-लालकुआं में खाद्य विभाग की जांच, घी-किशमिश और बेसन के सैंपल लिए; लेबलिंग में मिली अनियमितता
अल्मोड़ा: मकान ढहने से तीन लोगों की मृत्यु, SDRF ने मलबे से बरामद किए शव
देहरादून :(बड़ी खबर) 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
उत्तराखंड:(दुखद) हादसे में एक साथ बुझे घर के दो चिराग
खटीमा में अचानक पैदल निकले CM धामी, डेरी पर रुके और पी चाय; सादगी ने जीता लोगों का दिल
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में कांग्रेस का बड़ा अल्टीमेटम, पुलिस को दी 11 बजे तक की मोहलत 
