weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) अभी नहीं जाने वाला मानसून, 24 तक इन जिलों में भारी बारिश के आसार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है राज्य के कई जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है इसके अलावा राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के कुछ जनपदों तथा उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है तथा कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है जिसको लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

वहीं 22 सितंबर को देहरादून ,टिहरी ,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है वही राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव

23 और 24 सितंबर को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज चमक के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा

मौसम विभाग ने विशेषकर 21 और 22 सितंबर को गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन तथा सड़कें बाधित होने नदी नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना भी जताई है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें