लालकुआं : समाजसेवी पीयूष की गिरफ्तारी के खिलाफ भड़के ग्राम प्रधान और BDC

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं। समाजसेवी पीयूष जोशी की गिरफ्तारी के विरोध में बरेली रोड के एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कोतवाल लालकुआं को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की है।


बरेली रोड क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने स्वयं कोतवाली लालकुआं पहुँचकर प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ लंबे समय से बिगुल बजा रहे समाजसेवी पीयूष जोशी को राजनीतिक द्वेष भावना के चलते मदरसन फैक्ट्री के श्रमिकों के समर्थन में जाने पर उनके घर से गिरफ्तार करके पुलिस द्वारा अनैतिक कार्य किया गया है। उन्होंने तत्काल पीयूष जोशी को बिना शर्त रिहा करने की जोरदार मांग करते हुए पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की। ज्ञापन सौंपने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य चिंतामणि पांडे, ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट, रमेश जोशी, जानकी देवी, सोनी पन्त, राधा कैलाश भट्ट, रुक्मणी नेगी, गरिमा पांडे और इंद्र बिष्ट सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें