रुद्रपुर- सरकारी विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाला दूसरे आरोपी मनोज रावत उर्फ बोबी रावत को खटीमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से तीन फर्जी नियुक्ति पत्र दो लाख से अधिक की नगदी बरामद की है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।पूर्व में भी पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अजय साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगो से लाखो की ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को खटीमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से सरकारी विभाग के विभिन्न फर्जी ज्वाइंग लेटर दो लाख से अधिक की नगदी बरामद हुई है। इससे पूर्व भी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की 18 जनवरी को सुरेश चंद्र निवासी खटीमा द्वारा शिकायती पत्र दिया गया था। जिसके अजय साहनी और मनोज रावत उर्फ बोबी रावत द्वारा उनके 10 लोगो को सरकारी नौकरी में लगाने के नाम पर 36 लाख रुपए लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो दोनो आरोपी हीलाहवाली करने लगे। पूर्व में पुलिस ने अजय साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मनोज रावत फरार चल रहा था। थाना खटीमा पुलिस ने आरोपी को कल देर रात्रि में किच्छा के आदित्य चौक से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से तीन फर्जी नियुक्ति पत्र, दो लाख बीस हजार रुपए भी बरामद हुए। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 


