हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र के गुलाबघाटी के पास पिक अप वाहन के खाई में गिरने से पिकअप सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई है जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने 1 घंटे के कड़ी रेस्क्यू के बाद घायल और मृतकों खाई से बाहर निकाला।
सोमवार देर सुबह करीब 3:00 नैनीताल से हल्द्वानी आ रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गुलाब घाटी के पास पहाड़ से खाई में गिर गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस और अग्निशमन की टीम ने दोनों घायलों को बाहर निकाला जहां एक व्यक्ति की मौत हुई है बताया जा रहा कि मृतक व्यक्ति जोलीकोर्ट से लिफ्ट लेकर पिकअप वाहन में बैठा था मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वही पिकअप चालक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसको सुशीला तिवारी अस्पताल में भेजा गया है।
काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहना है कि मृतक की शिनाख्त जोली कोर्ट निवासी के रूप में हुई है । घटना देर सुबह की है प्रथम दृष्टया हो सकता है कि चालक को नींद की झपकी आई हो जिससे पिकअप वाहन खाई में गिर गई हो। पिकअप वाहन हल्द्वानी का बताया जा रहा है जो सरिया सीमेंट ढोने का काम करता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के खिलाड़ियों की नौकरी बनी नई चुनौती, खेल करियर पर मंडराया संकट
उत्तराखंड: 6 हजार रुपये सालाना आय दिखाने वाले सरकारी शिक्षक की जांच शुरू
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा…टक्कर के बाद धू-धू कर जले वाहन दो युवकों की गई जान
उत्तराखंड में भर्ती का सुनहरा मौका 130 इन्फैंट्री बटालियन में 69 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड के 187 युवाओं का सपना हुआ पूरा सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) स्मार्ट मीटर के विरोध का वीडियो वायरल
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा: टैक्सी कार-बाइक की टक्कर के बाद लगी आग, दो युवको की मौत,
हल्द्वानी NH पर भीषण सड़क हादसा: रोंग साइड से आ रहे केंटर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक में लगी आग, दो गंभीर घायल 
