देहरादून-(बड़ी खबर) इन चार जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम विज्ञान विभाग ने चार जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। फिलहाल 2 दिनों बाद मौसम साफ होने की उम्मीद जताई गई है।

दरअसल उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को मौसम बदल गया राज्य के कई जिलों में ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में आज सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी बताई गई है। वहीं दूसरी तरफ देहरादून, टिहरी,नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है, तथा मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें