उत्तराखंड: फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

मौसम अपडेट उत्तराखंड- फिर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

देहरादून- मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी 5 दिन की चेतावनी.उत्तराखंड के कई जिलों में 6 व 7 अक्टूबर को भारी बारिश और हिमपात की संभावना,रेड अलर्ट जारी. 8 व 9 अक्टूबर को मौसम सामान्य रहेगा।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के प्रभाव से उत्तराखंड में मौसम बिगड़ सकता है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, संवेदनशील सड़कों पर मलबा आने और यात्रा में बाधा जैसी स्थिति बन सकती है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। आपदा संभावित और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन पर अस्थायी रोक लगाई जाए। खाद्यान्न और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील मार्गों पर आवागमन से पहले उपकरणों व मशीनरी की व्यवस्था पूरी की जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें