कपकोट(बागेश्वर): रविवार की सुबह पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग पर अचानक बड़े बोल्डर गिरने से सड़क रजिया गधेरे के पास पूरी तरह बंद हो गई। इससे मार्ग दोनों तरफ से बंद हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाछम क्षेत्र में तीन से चार घंटे से वाहन फंसे हैं, जिनमें कई पर्यटक भी शामिल हैं।
स्थानीय ग्रामीण गोविंद सिंह टाकुली ने प्रशासन से तुरंत लोडर मशीन भेजकर बोल्डर हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो पर्यटकों को बड़ी दिक्कत होगी और स्थानीय आवाजाही भी प्रभावित होगी।
पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग और साहसिक पर्यटन के लिए जाना जाता है, जहां हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। मार्ग के बंद रहने से पूरे पर्यटन सीजन पर असर पड़ सकता है।
इस मामले में क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने तहसील प्रशासन को लोडर मशीन भेजने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मार्ग को खोला जाएगा और किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 
