हल्द्वानी के शनि बाजार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,ट्रांसफार्मर से बिजली चुराकर कर रहा था अवैध निर्माण।
हल्द्वानी-05 अक्टूबर 2025नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनि बाजार क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में सरकारी भूमि पर टिन शेड से बनाए जा रहे निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया।अधिकारियों ने बताया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि निर्माण कार्य के दौरान ट्रांसफार्मर से सीधे बिजली कनेक्शन लेकर मशीनों का उपयोग किया जा रहा था।

इस पर बिजली विभाग को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि शनि बाजार क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा सड़क के केंद्र बिंदु से नपाई (माप-जोख) भी कर ली गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके 
