हल्दूचौड़ में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
हल्दूचौड़। विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के जन्म दिवस के अवसर पर हल्दूचौड़ मंडल में रविवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका ने की, जबकि संयोजन दिनेश खुल्बे, अशोक पढ़ालनी एवं विनोद भट्ट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर, समाज कल्याण शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
➡️ स्वास्थ्य शिविर में लगभग 300 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।
➡️ रक्तदान शिविर में 97 यूनिट रक्तदान किया गया, जो समाज सेवा की मिसाल बना।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। सभी ने विधायक जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं कीं।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
जिला महामंत्री रंजन बरगली, विनीत अग्रवाल,
जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट,
जिला सोशल मीडिया प्रभारी रत्नेश शाह,
जिला मंत्री रुक्मणी बसखेती,
मंडल उपाध्यक्ष गोपाल जोशी,
कार्यालय मंत्री गोपाल पांडे,
शक्ति केंद्र संयोजक डी.के. दुमका, एस.डी. तिवारी,
तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा।
कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण उत्साह, ऊर्जा और सेवा भावना से ओतप्रोत हो उठा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 
