देहरादून: उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार को प्रतिबंधित कफ सीरप और दवाइयों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की संयुक्त टीमें सक्रिय हो गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में औषधि दुकानों और सरकारी अस्पतालों में छापेमारी कर कफ सीरप के नमूने लिए गए।
यह कार्रवाई राजस्थान और मध्य प्रदेश में बच्चों की खांसी की दवा सेवन से हुई मौतों के बाद शुरू की गई है। अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने देहरादून के जोगीवाला, मोहकमपुर समेत कई इलाकों में निरीक्षण किया और बताया कि यदि कहीं दोष पाया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र की एडवाइजरी के अनुसार चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंधित दवाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए। डॉक्टरों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सीरप न लिखें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य के लिए कोई समझौता नहीं होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार केंद्र की एडवाइजरी का सख्ती से पालन कर रही है और जल्द ही इस मामले में और भी कदम उठाए जाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी 
