- एलटी शिक्षकों और एएनएम के पदों पर होगी नियुक्तियां।
उत्तराखंड- स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने शिक्षा विभाग के सभी बेसिक, माध्यमिक और इंटर कॉलेजों में सौ प्रतिशत शिक्षकों को देने का टारगेट फिक्स किया हुआ है. उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर सभी स्कूलों में सौ प्रतिशत शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी. पंद्रह सौ एलटी के शिक्षकों की भर्ती का रिजल्ट जल्द जारी होने जा रहा है। जिससे प्रदेश में शिक्षकों की कमी को पाटा जाएगा। स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि उत्तराखंड के प्रत्येक स्कूलों में फर्नीचर, खेल का मैदान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में भी डॉक्टरों की कमी पूरी होने जा रही है. इसी दिशा में सरकार बहुत जल्दी 351 एएनएम के पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं. इसके अलावा जल्द सरकार सभी अस्पतालों में करीब पंद्रह सौ नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे 
