- कीर्तिनगर से लापता हुई नाबालिग नजीबाबाद में मिली,किशोरी को भगाने में संलिप्त तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कीर्तिनगर (टिहरी)- कीर्तिनगर से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने नजीबाबाद से ढूंढ निकाला है।किशोरी को भगाने में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. मामले में अपहरण की धारा जोड़ी गई है. कीर्तिनगर में धर्मांतरण कराने के आरोप को लेकर मंगलवार को हिन्दू संगठनों ने दुकान में तोड़फोड़ की थी. कीर्तिनगर कोतवाली में भी हंगामा किया था।
दरअसल कुछ दिन पूर्व कीर्तिनगर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी का विशेष समुदाय के युवक द्वारा धर्मांतरण करने और लव जिहाद का आरोप लगा था. इसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मामले में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर भी दी थी। विशेष समुदाय के जिस युवक पर किशोरी को भगाने का आरोप लगा था, वह मौके से फरार हो गया था।कीर्तिनगर के अंतर्गत नाबालिग के साथ छेड़खानी करने, धर्म परिवर्तन करने और घर से भगाने के आरोप में पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि नाबालिग को नजीबाबाद से आरोपियों के रिश्तेदार के यहां से छुड़ाया गया है. चारों का मेडिकल करवाया जा रहा है। मेडिकल होने के बाद चारों को न्यायालय में पेश किया जायेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई 
