किच्छा- किच्छा कोतवाली क्षेत्र के वार्ड 2 में 23 अगस्त को हुई दिलेर सिंह की संदिग्ध मौत का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दिलेर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक नशे का आदि था और अपनी तीन बीघा जमीन अपने बड़े भाई के नाम करना चाहता था।जिसका विरोध मृतक की पत्नी परमजीत कौर और बेटा सुरेंद्र सिंह करते थे और उसे कमरे में बंद कर रखते थे। 23 अगस्त की रात दिलेर ने घर से भागने की कोशिश की थी। इस दौरान उसको पकड़कर पत्नी और बेटे ने डंडों से पिटाई की थी। जिसमे उसकी मौत हो गई थी और मामला छिपाने के लिए आरोपियों ने खून में सने कपड़े और अन्य सामान को जला दिया था और शव को नहलाने के बाद दूसरे कपड़े पहना दिए थे। उन्होंने दिलेर की मौत नशे की हालत में गिरने की वजह से होने की बात कहकर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की थी। हालांकि मृतक के भाई और परिजन शुरुवात से ही हत्या का आरोप लगा रहे थे। अब पुलिस ने गहनता से जांच कर पूरे मामले से पर्दा उठा दिया।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला 
