हल्द्वानी– लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दु खड़कपुर से बीते 3 अगस्त से लापता अंजलि उर्फ प्रिया की हत्या कर दी गई। इस मामले में आज हल्द्वानी पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि अंजलि की फेसबुक और इंस्टाग्राम से किच्छा के ही यामीन नाम के एक युवक से दोस्ती हुई और वह पहले भी कई बार उससे मिली। बीते 3 अगस्त को वह घर से निकली और लापता हो गई जिसके बाद से ही परिजन लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा कर उसकी खोजबीन कर रहे थे।
एसपी सिटी हरवंश सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में युवती के मां के मोबाइल नंबर से बातचीत होनी पाई गई। जिसके आधार पर एक-एक करके पूछताछ शुरू की गई तो इस पूरे घटनाक्रम का पता चला। पुलिस ने यामीन और सचिन नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मुताबिक युवती शादी का दबाव बना रही थी। इसलिए जंगल ले जाकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। जिन की निशानदेही पर आज मौके से शव भी बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ आज घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने चौकी में प्रदर्शन किया और पुलिस पर पूरे मामले में लापरवाही का आरोप लगाया है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार 
