हरिद्वार: हरिद्वार में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस के मुताबिक करीब 16 साल से अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए हत्यारों की तलाश कर रहा था। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जानकारी मिली थी कि उसके भाई की हत्या में शामिल लोग जेल से बाहर आकर हरिद्वार पहुंचने वाले हैं। इसके बाद उसने कथित तौर पर बदला लेने की तैयारी शुरू कर दी।
पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर की दो पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार समय रहते आरोपी की गिरफ्तारी से संभावित गैंगवार की घटना टल गई।

एसपी सिटी हरिद्वार अभय प्रताप सिंह के अनुसार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर संदिग्ध लोगों और अवैध हथियारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
6 सितंबर को नगर कोतवाली पुलिस की टीम चित्रकूट घाट के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। पुलिसकर्मियों को अपनी ओर आता देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पकड़े जाने के बाद पुलिस ने संदिग्ध के कंधे पर टंगे बैग की तलाशी ली। बैग से दो पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियारों का लाइसेंस मांगा….लेकिन आरोपी कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2010 में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पंचायत चुनाव के दौरान उसके भाई की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद से ही वह अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपियों की तलाश कर रहा था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अप्रैल 2026 में हरिद्वार आया था। यहां उसने एक आश्रम को लीज पर लेकर होटल के रूप में कारोबार शुरू किया था।
पुलिस के अनुसार इसी दौरान आरोपी को जानकारी मिली कि उसके भाई की हत्या के आरोपी जेल से बाहर आ चुके हैं और हरिद्वार आने वाले हैं। इसके बाद उसने कथित तौर पर उनके खिलाफ बदले की तैयारी शुरू कर दी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार पुत्र महावीर सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी बुडीना कला, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास बरामद दोनों पिस्टल और कारतूस कहां से आए।
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के मुताबिक, चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को समय रहते पकड़ लिया। पूछताछ में भाई की हत्या का बदला लेने के इरादे से हथियार रखने की बात सामने आई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
