हल्द्वानी : हल्द्वानी में सोमवार को भाजपा ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। स्वर्गीय हरि प्रसाद टम्टा पार्क में आयोजित इस धरने को भाजपा ने ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना’ नाम दिया। धरने का नेतृत्व जिला नैनीताल भाजपा अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने किया।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर उत्तराखंड में जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा देने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं ने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी के जरिए समाज में जाति और वर्ग के आधार पर दूरी पैदा करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

धरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कथित तौर पर नए राजनीतिक मुद्दे खड़े कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी की बयानबाजी पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इससे समाज में वैमनस्य बढ़ सकता है और धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।
धरने में नैनीताल विधायक सरिता आर्य, हल्द्वानी महापौर गजराज बिष्ट और पूर्व महापौर जोगिंदर रौतेला ने सभा स्थल के ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मामले को लेकर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका रहती है।
धरने में शामिल कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान देवभूमि और वीर शहीदों की धरती के रूप में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को प्रभावित करने वाली राजनीतिक बयानबाजी का भाजपा विरोध करेगी।
राम सिंह कैड़ा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी की बयानबाजी के जरिए उत्तराखंड के शांत सामाजिक वातावरण में जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
धरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प भी लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड की जनता जाति और वर्ग के आधार पर समाज को बांटने की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी।
इस दौरान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, प्रतिभा जोशी, जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र बाली समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
