लालकुआं: लालकुआं में लगातार हो रही बारिश के बीच गौला नदी का जलस्तर और कटाव ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। इंदिरा नगर प्रथम-द्वितीय, गब्दा, रावत नगर और खुरियाखत्ता क्षेत्र में नदी के तेज भू-कटाव से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है और कई घर भी कटाव की चपेट में आ गए हैं।
नदी के किनारे कई दिनों से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। इसी बीच वन अधिकार संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों और संगठन ने गौला नदी के किनारे स्थायी सुरक्षा दीवार बनाने के साथ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने की मांग की।

वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने कहा कि ग्रामीणों को वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत अधिकार मिलने के बावजूद उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि हाथी कॉरिडोर से प्रभावित क्षेत्रों में चुगान नहीं होने के कारण नदी के बीच कुछ स्थानों पर नदी का तल ऊंचा हो गया है। इससे पानी किनारों की ओर बढ़ रहा है और भू-कटाव की स्थिति पैदा हो रही है।
संगठन ने जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों के हित में प्रभावी पैरवी करते हुए सुरक्षा कार्यों के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की।
धरना स्थल पर ग्रामीणों में स्थानीय विधायक के प्रति भी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर विधायक आवास के घेराव की चेतावनी दी।
मामले की जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी रेखा कोहली मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और ज्ञापन को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक भेजने का आश्वासन दिया।
एसडीएम ने तट से सटे प्रभावित परिवारों को तत्काल रहने और भोजन आदि की सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना शांत किया।
धरना-प्रदर्शन में वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, अर्जुन नाथ गोस्वामी, बलवंत सिंह बिष्ट, रमेश गोस्वामी, ममता बिष्ट, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, प्रकाश उत्तराखंडी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रशासन की ओर से एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार, कोतवाल समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
