हल्द्वानी: हल्द्वानी में 9 सितंबर को होने वाली भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियां तेज हो गई हैं। बैठक के सफल आयोजन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन बैंक्वेट में गणेश पूजन और भूमि पूजन किया।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए पूजन में कार्यसमिति बैठक के सफल आयोजन की कामना की गई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा के बड़े संगठनात्मक कार्यक्रमों की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन से की जाती है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ प्रदेशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में दो राजनीतिक प्रस्तावों के साथ आगामी संगठनात्मक अभियानों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास से जुड़े कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से संगठन को और मजबूत करने के साथ बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने में मदद मिलेगी।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी विवेक सक्सेना, जिला सह प्रभारी रनदीप पोखरिया, मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
