उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: डोईवाला के कुड़कावाला बस्ती क्षेत्र में देर रात आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़-बकरियों के बाड़े पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से घबराए पशुओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान 33 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। घटना से पशुपालक को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार पशुपालक जॉनी के पास करीब 90 भेड़-बकरियां हैं। देर रात आवारा कुत्तों का झुंड बाड़े में घुस गया और पशुओं पर हमला कर दिया। कुत्तों के भौंकने और हमले से भेड़-बकरियां बुरी तरह घबरा गईं और एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने लगीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

इस दौरान दम घुटने और चोट लगने से 33 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। सुबह बाड़े में पहुंचे पशुपालक ने मृत पशुओं को देखा तो उसके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार

घटना की सूचना मिलने पर डोईवाला की वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. पूजा पांडे मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मृत भेड़-बकरियों का निरीक्षण किया।

डॉ. पूजा पांडे के अनुसार, शुरुआती जांच में घटना आवारा कुत्तों के हमले से जुड़ी प्रतीत हो रही है। हमले के बाद पशु डर गए और एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए….जिससे दम घुटने और चोट लगने से उनकी मौत हुई। कुछ पशुओं के शरीर पर कुत्तों के काटने के निशान भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल

मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं हमले में बचे भेड़-बकरियां अभी भी डरी हुई हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।

पशुपालक जॉनी ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर कार्रवाई करने और हुए आर्थिक नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें