चमोली: जिले के नंदानगर विकासखंड के रामणी गांव में मंगलवार सुबह दो किशोर-किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार गांव के पास स्थित मेला मैदान के मंच पर एक किशोर और किशोरी के शव मिले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नंदानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया।
पुलिस के अनुसार मृतक किशोर की उम्र करीब 17 वर्ष और किशोरी की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। दोनों स्थानीय स्कूलों में पढ़ते थे। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नंदानगर थाने के एसआई मनोज भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
ग्राम प्रधान कुंवर लाल के अनुसार घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों के बारे में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व अन्य संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता 

