उत्तराखंड के हरिद्वार में एक तरफा प्रेम में पागल युवती ने एक सैलून में तोड़फोड़ कर हंगामा मचा दिया युवती ने सैलून के शीशे तोड़कर चकनाचूर कर दिए। पीड़ित युवक ने मायापुर चौकी पुलिस से युवती के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के रानीपुर मोड़ में ज्वालापुर के रहने वाले एक युवक की सैलून की दुकान है उसी सलून में उसका रिश्तेदार युवक काम करता था कुछ दिन पहले एक युवती सलून पर पहुंची जहां उसकी मुलाकात सैलून में काम करने वाले युवक से हुई सैलून आने-जाने के दौरान युवती की दोस्ती युवक से हो गई थी, साथ ही मोबाइल फोन नंबर का आदान-प्रदान होने के बाद दोनों की बातचीत भी शुरू हुई।
फिर 1 सप्ताह पूर्व युवती सैलून पहुंची जहां युवती ने युवक से प्रेम का इजहार करते हुए शादी करने की बात कही, तो युवक हक्का-बक्का रह गया। युवक ने शादी से इंकार कर दिया। तब युवती सलून पर ही हंगामा करने लगी आनन-फानन में युवती के परिजनों को बुलाया गया। उस वक्त समझा-बुझाकर मामला शांत हुआ, इधर सैलून स्वामी ने भी अपने रिश्तेदार युवक को इस घटना के बाद सैलून से चलता कर दिया।
शुक्रवार को फिर से युवती सैलून पहुंची, इस बार उसने आव देखा न ताव सलून में तोड़फोड़ शुरू कर दी सारे शीशे चकनाचूर कर दिए और चलती बनी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस ने युवती के खिलाफ कार्रवाई के गुहार लगाई। पुलिस घटना की जांच कर रही है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने किया पुल-सुरंग का निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में ट्रायल शुरू
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएगी धामी सरकार, जल्द होगी बैठक
हल्द्वानी के रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म रिलीज, उत्तराखंड में हुई शूटिंग
CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत 
