Deharadun news- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय क्रीडा हॉल में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021 का शुभारम्भ किया। 18 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2021 तक यह प्रतियोगिता राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. श्री संदीप मोहन चमोला की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. श्री संदीप मोहन चमोला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की पत्रिका ‘प्रयास’ का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री ने अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता-2021 में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। खिलाड़ियों में खेल भावना के साथ आपसी सामंजस्य भी बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. श्री संदीप मोहन चमोला एक अच्छे अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि श्री संदीप चमोला उनसे बहुत पहले से जुड़े थे। युवा मोर्चा में भी उन्होंने साथ कार्य किया।
इस अवसर पर डीजीपी श्री अशोक कुमार, अपर सचिव श्री उदय राज, राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष सचिवालय संघ स्व. श्री संदीप मोहन चमोला की पत्नी श्रीमती प्रेमा चमोला, उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष श्री रणजीत भिलंगवाल, सचिव श्री सुनील लखेड़ा, श्री भूपेन्द्र बसेड़ा, श्री प्रमोद कुमार, श्री जे.पी मैखुरी, श्री जीतमणि पैन्यूली, श्री उल्लास भट्नागर एवं बैडमिंटन खिलाड़ी मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को वेतन देने के निर्देश
नैनीताल में सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड: पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला, नई चकबंदी नीति को मंजूरी
नैनीताल: दीक्षा ने किया कमाल, माता पिता का किया नाम रोशन
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: पहाड़, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन को लेकर कई अहम निर्णय
नैनीताल में निजी स्कूलों पर प्रशासन सख्त, 2 और स्कूलों को नोटिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बियरशिबा स्कूल के बारवीं कक्षा के विद्यार्थियो का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
लालकुआं : श्रेया 98 फ़ीसदी अंक लाकर किया नाम रोशन
देहरादून :(बड़ी खबर ) धामी कैबिनेट में 19 प्रस्तावों पर लगी मोहर
उत्तराखंड: स्कूल में नहीं मिला एक भी शिक्षक, औचक निरीक्षण में खुली पोल 

