- ऑनलाइन गेमिंग में हारी 25 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या।
बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)- ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक महिला को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। 25 वर्षीय विवाहिता ने शुक्रवार को फांसी पर लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला गेम में करीब 40 से 50 हजार रुपये हार गई थी। इस सदमे को वह सहन नहीं कर पाई। इसके बाद उसने पहले अपने पति को रोते हुए सारी जानकारी दी, इसके बाद आत्महत्या कर ली। पल्लवी अपने पीछे ढाई साल और 1 साल की दो पुत्रियों को छोड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 12 भौना कालोनी जीजीआईसी स्कूल के पास रहने वाली 25 वर्षीय पल्लवी शर्मा पत्नी अनुभव शर्मा ने शुक्रवार को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। फांसी पर लटकने से पहले उसने अपने इस आत्मघाती कदम की जानकारी अपने पति अनुभव शर्मा को दी। पल्लवी ने अनुभव को रोते हुए बताया कि वह आज फिर ऑनलाईन गेम में हजारों रुपये हार गई है। इसका उसको पश्चाताप करना है। उसने कहा कि वह अब जीना नहीं चाहती, इतना कहकर उसने फोन काट दिया। इसके तुरंत बाद उसका पति अनुभव शर्मा घर पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।

परिजनों की सूचना पर कोतवाल नरेश चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है। उधर मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आस पास के लोग मौके पर जाम हो गए। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहना संभव होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका
जन्मदिन पर सीएम धामी से मिलने उमड़ा उत्तराखंड, फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं देने पहुंचे लोग
दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मना रहे थे सीएम धामी, फिर ऐसा क्या हुआ कि आंखें नम हो गईं?
हल्द्वानी : न्यूनतम 15 हजार मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी
सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ते का लाभ देने के संबंध में शासन द्वारा लिया गया निर्णय
हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा 


