उत्तराखंड: यह कैसा स्पा, पुलिस को देखकर भागा संचालक, दो जोड़े पकड़े
उत्तराखंड में स्पा सेंटरों और कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का धंधा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर शाम ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने इस तरह की गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए कई स्पा सेंटरों और कैफे पर छापेमारी की।
इस कार्रवाई के दौरान बाजपुर रोड स्थित एक मॉल में संचालित स्पा सेंटर से दो किशोर और दो किशोरियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस की दबिश से मौके पर हड़कंप मच गया और कई संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से फरार हो गए।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि मॉल में स्थित एक रेस्टोरेंट और स्पा सेंटर से नाबालिगों के पकड़े जाने के बाद संचालकों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस रेस्टोरेंट से नाबालिग मिले हैं, उस पर लगभग एक साल पहले भी इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है
कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
राज्य में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह सवाल उठने लगे हैं कि स्पा सेंटर और कैफे की आड़ में आखिर किन प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त हो रहा है। पुलिस प्रशासन अब इन प्रतिष्ठानों की गहन जांच करने और सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा 
