लालकुआं -नगर बिटिया एकता त्रिपाठी ने दसवीं में किया टॉप”विद्यालय स्टाफ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं”की उज्जवल भविष्य की कामना –
लालकुआं उत्तराखंड बोर्ड दसवीं की परीक्षा में लालकुआं की एकता त्रिपाठी ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय सहित शहर का मान बढ़ाया है एकता त्रिपाठी के 472 अंक हासिल हुए हैं वह लालकुआं नगर के सुभाष नगर वार्ड नंबर 5 स्थित होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं की छात्रा हैं। एकता त्रिपाठी ने प्रदेश में 24 वां स्थान प्राप्त किया है। एकता के अलावा क्षेत्र के अन्य छात्रों ने भी परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
बताते चलें कि आज उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया तथा विद्यालय में हाई स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में लालकुआं नगर के सुभाष नगर वार्ड नंबर 5 स्थित होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं की होनहार छात्रा एकता त्रिपाठी ने 94.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अपने विद्यालय सहित अपने शहर का नाम रोशन किया है।
एकता त्रिपाठी के पिता समाजसेवी तथा माता ग्रहणी है।अच्छे अंक आने पर उनके परिवार के लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इधर एकता त्रिपाठी के विद्यालय में प्रथम स्थान आने पर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट , पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का,नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, हरेन्द्र बोरा, कुंदन मेहता, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा,पवन चौहान, लालचन्द्र सिंह,कैलाश पंत, भुवन पांडे, विद्यालय प्रबंधक अजय चौधरी,प्रधानाचार्य रितु चौधरी, उपप्रधानाचार्य प्रतिमा जैन, कपिल पांडे, गंगा राणा, मधु, कमल पांडे, अविनाश कोहली,हेमा तिवारी, सभासद योगेश उपाध्याय, हेमन्त नरूला, भुवन पांडे, समाजसेवी मुकेश कुमार,मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, सहित कई लोग ने एकता त्रिपाठी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा 

