देहरादून। उत्तराखंड में माध्यमिक विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं के समय में संशोधन किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी की ओर से 13 सितंबर 2026 को जारी पत्र में प्रदेश के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को संशोधित समय-सारणी के अनुसार परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी पत्र के अनुसार, पहले पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाने के निर्देश थे। अब संशोधित समय-सारणी के तहत प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12:15 बजे से 3:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
निदेशालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को संशोधित समय-सारणी के अनुसार परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि समय में किए गए इस आंशिक संशोधन के अलावा अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। संशोधित निर्देशों की प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त 

