सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों, निर्माण योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए करीब 218 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। इसके साथ ही सड़क निर्माण, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, पर्यटन सुविधाओं और बाढ़ से बचाव से जुड़े कार्यों के लिए भी धनराशि मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 13.48 करोड़ रुपये राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत करने की अनुमति दी है। यह धनराशि केंद्र सरकार की इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटेनेंस और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत राज्यांश के रूप में दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
Ad

उच्च शिक्षा विभाग के तहत 21 अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन आदि के भुगतान के लिए 77.69 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा अलग-अलग जिलों में विकास कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र की ग्राम सभा दर में आंतरिक संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए 93.08 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी

खटीमा के शिव मंदिर अंजनिया में सौंदर्यीकरण, सुरक्षा और चारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भूमिया मंदिर गैंठन से काल्सिन मंदिर और खूनी गांव तक सड़क निर्माण के पहले चरण के लिए 92.32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

बागेश्वर जिले में पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक रूट पर फुरकिया पर्यटक आवास गृह की मरम्मत और सुधार के लिए 4.44 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं पौड़ी गढ़वाल के द्वारिखाल और एकेश्वर विकासखंड क्षेत्र में सतपुली बैराज के निर्माण में स्लोप प्रोटेक्शन के कार्यों के लिए 4.89 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला

इसके अलावा शारदा (काली) नदी में फ्लड प्लेन जोनिंग के लिए कंसल्टेंसी कार्य पर 47.31 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि योजना के तहत स्वीकृत नौ कार्यों के लिए 288.41 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों की पहली किश्त के रूप में 115.36 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी भी दी गई है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें