उत्तराखंड मौसम अपडेट- कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का अंदेशा,सतर्क रहने की अपील।
उत्तराखंड- मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने का अनुमान है। मौसम के तेवर को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के उत्तरकाशी,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है जबकि पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़के अवरुद्ध होने की चेतावनी भी जारी की है। लोगों को हिदायत दी गई है कि कटी हुई उपज यदि खेत मे है तो उसे सुरक्षित स्थान पर रख ले। आकाशीय बिजली, झोंकेदार हवाओं के समय घर के अंदर ही रहे। खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें। लोगों को यह भी हिदायत दी गई है कि ऐसे समय पर पेड़ों के नीचे खड़े होने की बजाय पक्के निर्माण स्थल या घरों के अंदर चले जाएं।
भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में लोग सावधानी बरते, नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों और बस्तियों को भी सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अधिकांश स्थानों पर और देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल व चंपावत जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की सी मध्यम बारिश हो सकती है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
