केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मैक्स चालक सहित यात्री की मौत,केदारनाथ यात्रा पर जा रहे थे छत्तीसगढ़ के यात्री, घटना में 4 लोग घायल।
रुद्रप्रयाग- केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों के एक मैक्स वाहन पर गौरीकुंड हाईवे पर काकडागाड़ के पास अचानक पत्थर गिरने से चालक सहित एक यात्री की मौत हो गई, जबकि अन्य चार यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि लाया गया।
शुक्रवार को देर शाम रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग शहर से लगभग तीस किमी दूर काकडागाड में अचानक पहाड़ी यात्रियों के मैक्स वाहन पर पत्थर गिर गया। जिसमें चालक समेत छह यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर पहुंची डीडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में जुट गई। वाहन में सवार चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि 24 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार पुत्र मोहन लाल यादव ने रास्ते में दम तोड़ा। अन्य 4 यात्रियों को 108 सेवा एवं स्थानीय वाहनों के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन चालक 38 वर्षीय राजेश रावत पुत्र राय सिंह निवासी नाग पनियाला, लंबगांव नई टिहरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि घटना में एक यात्री की भी मौत हुई है। इसके अलावा 24 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र धनीराम यादव, 24 वर्षीय ओंकार सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, 19 वर्षीय विपेश यादव पुत्र गोविंद यादव, चित्रांश साहू पुत्र ओंकार साहू निवासी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ घायल हो गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी
कांवड़ यात्रा 2026: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे, उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड : राज्य में कांग्रेस की टीम के साथ साथ 5 कमेटियों का भी ऐलान
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, इन मसलो पर लग सकती है मोहर
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक..
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं
उत्तराखंड के मतदाता ध्यान दें! निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट 
