- गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस के छापे से मचा हड़कंप, 6 लोग अरेस्ट।
देहरादून- राजधानी देहरादून के राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे इस गोरखधंधे का खुलासा पुलिस की औचक छापेमारी में हुआ। पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस मैनेजर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आशियाना गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा⤵️

जानकारी के अनुसार एसएसपी देहरादून को गुप्त सूचना मिली थी कि राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में महिलाओं और युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
28 जून की रात पुलिस की टीम ने मारा छापा⤵️
टीम ने 28 जून की रात गेस्ट हाउस में छापा मारा, जहां अलग-अलग कमरों से दो पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री और नगदी भी बरामद की है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत निवासी चमोली द्वारा लीज पर लिया गया था।
अन्य राज्यों की महिलाओं को बुलाकर करवाते थे गंदा काम⤵️
गेस्ट हाउस के मैनेजर ने बताया कि वह अन्य राज्यों की महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों से फोन पर संपर्क करता था। फिर कमीशन लेकर ग्राहकों को महिलाओं के पास भेजा जाता था।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के संपर्क में आने वाले अन्य संभावित लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है।
आपतिजनक स्थिति में 5 लोग गिरफ्तार⤵️
देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस के कमरों से मैनेजर सहित दो आदमी और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में धर दबोचा। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नगदी भी बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान⤵️
31 वर्षीय, तापस शाहू, निवासी पश्चिम बंगाल.
32 वर्षीय, मनु गुरुंग, निवासी पश्चिम बंगाल.
22 वर्षीय, कमलेश साहनी, निवासी बिहार.
24 वर्षीय, निक्का देवी, निवासी बिहार.
43 वर्षीय, संजीत कुमार, निवासी बिहार.
40 वर्षीय, गुल्ली देवी, निवासी बिहार.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
