- बद्रीनाथ धाम मंदिर परिसर में वीडियो रील्स बनाना पड़ा महंगा 15 व्यक्तियों के काटे गए चालान।
बद्रीनाथ (चमोली)- श्री बद्रीनाथ धाम मन्दिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी व रील्स बनाना पड़ा मंहगा, चमोली पुलिस ने 15 व्यक्तियों के विरुद्ध की चालानी कार्यवाही।
वर्तमान में प्रदेश में चारधाम यात्रा प्रचलित है व जिसमें देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु सच्ची श्रद्धा भक्ति लेकर श्री बद्री नारायण के द्वार पर पहुँच रहे है। चारधाम यात्रा हमारी आस्था, पहचान से जुड़ी है, चमोली पुलिस का यही प्रयास है कि यात्री यहां से बेहतर अनुभव लेकर जाएं। वर्तमान में धामों में रील्स व वीडियोग्राफी के ट्रेंड के बढ़ते चलन के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने श्री बद्रीनाथ धाम मन्दिर परिसर की परिधि के 50 मीटर में वीडियोग्राफी व रील्स को प्रतिबन्धित किया गया। इसके दृष्टिगत आज थाना बद्रीनाथ पुलिस द्वारा मन्दिर परिसर में वीडियोग्राफी व रील्स बनाने वाले 15 व्यक्तियों के मोबाइल फोन 08 घंटे जब्त रखने व चालानी कार्यवाही करने के पश्चात बाद सख्त हिदायत के मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा 
