हल्द्वानी – आज दिनांक 22.05.2024 को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल श्री अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक श्री भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर लघु सिचाई खण्ड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र श्री हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्ना ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलैक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी नैनीताल को शिकायतकर्ता से 50,000/- रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि मेरे द्वारा गत वर्ष ग्राम सेलिया में लघु सिचाई विभाग की गुल निर्माण का ठेका लिया गया था लगभग 10 लाख रूपये का कार्य शिकायतकर्ता द्वारा किया गया जिसका पूर्व भुगतान मुझे दो बार में किया गया, इसी भुगतान के एवज में लघु सिंचाई विभाग के एक्सन साहब कृष्ण सिंह कन्याल जी द्वारा शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की जा रही है प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है । उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है। अनिल सिंह मनराल द्वारा
उक्त शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक श्री शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर अपने पर्यवेक्षण में निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 22-05-2024 को ट्रैप टीम द्वारा लघु सिंचाई खण्ड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र श्री हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्ना ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलैक्स बी 5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी नैनीताल को शिकायतकर्ता से 50,000/- रूपये (पचास हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये 6 सीजन रिर्जोट, नया गांव, कालाढुंगी जनपद नैनीताल के परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत कर अनुसंधान किया जायेगा ।
अभियोग पंजीकृत निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है।
सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा 
