Rudrapur News: उत्तराखंड का ऊधम सिंहनगर जिला इन दिनों चर्चाओं में है। हमेशा से अपराधों की गढ़ बन चुका यह जिल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अब रुद्रपुर में बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। पिता ने अपनी ही नाबालिक बेटियों से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर चाकू की नोक पर लेकर बेटियों को चुप कराने का प्रयास किया। जब पत्नी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह सिडकुल में नौकरी करती है जबकि उसका पति बेरोजगार है। उसके चार बच्चे हैं जिसमें 12 साल व 14 साल की दो बेटियां है। महिला का आरोप है कि उसका पति बेटियों के साथ मारपीट करता है और उन्हें देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाता है। महिला ने बताया कि रविवार रात को घर में सभी लोग सो रहे थे। आरोप है कि देर रात करीब दो बजे उसका पति बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।
जब अचानक बेटियों की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुन उसकी आंख खुली तो देखा कि पति हाथ में चाकू लिए है। उसने पति का विरोध किया तो आरोपी पति ने महिला और बेटियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और तीनों को घर से बाहर निकाल दिया। रातभर महिला बेटियों के साथ सड़क पर घूमती रही। इसके बाद अगले दिन महिला ने कोतवाली में शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो और दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
