Haridwar News- रविवार शाम हरिद्वार के लक्सर में हुई पुलिसकर्मियो और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें सरेराह बाइक सवार बदमाश पुलिसकर्मियों पर गोली चला कर फरार होते साफ नजर आ रहे हैं। इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
घटना के 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। हालांकि डीजीपी के अल्टीमेटम के बाद हरिद्वार पुलिस बदमाशों की तलाश में हरिद्वार से सहारनपुर तक खाक छान रही है। हरिद्वार के एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसएसपी का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए 6 टीमें लगाई गई हैं। मामले में महत्वपूर्ण लीड भी मिली है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
बता दें कि रविवार शाम को कुछ नकाबपोश बदमाश लक्सर के एक व्यापारी के यहां किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे, लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की बहादुरी के चलते बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
