Ex Cm Harish Rawat

उत्तराखंडः लुंगी में योगा करते हुए पूर्व सीएम रावत का वीडियो वायरल, भाजपा ने किया तंज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haridwar News: एक बार फिर उत्तराखंड की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चर्चाओं में है। इस बार पुलिस थाने के बाहर हठयोग को लेकर वह सोशल मीडिया पर छाये है। हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाने में हरीश रावत धोती (लुंगी) पहने एक ही जगह पर खड़े होकर वॉक करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके इस वीडियो पर प्रदेश भाजपा ने तंज किया कि लुंगी डांस से राजनीति नहीं चलती।

बता दें कि मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार में भाजपा के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। हरीश रावत ने मुकदमा वापस न लेने तक थाना परिसर में धरना देने की घोषणा की है। शनिवार की सुबह उन्‍होंने बहादराबाद थाना परिसर में योगाभ्‍यास किया। इस दौरान उन्‍होंने थाना परिसर में सफाई भी की।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उनका दिन और रात पुलिस थाने के मुख्य द्वार के बाहर कट रहा है। उन्होंने वहां अपना बिस्तर लगा दिया है। सुबह उठकर वे थाने के मुख्य गेट के बाहर ही योग अभ्यास आदि कर रहे हैं। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल भी हुआ। इस वीडियो की सियासी हलकों में जमकर चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR

इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हठयोग पर तंज कसते हुए कहा कि लुंगी डांस से राजनीति नहीं चमकती। इसे ओछी राजनीति करार दिया। भट्ट ने कहा कि चुनाव के दौरान विघ्न और बाधाएं डालने के मामले में पुलिस में मुकदमें दर्ज किए।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें