UttarayaniFestival

उत्तराखंड: डालकन्या ग्राम पंचायत में पहली बार उत्तरायणी महोत्सव, ग्रामीण झूमे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

ओखलाकंडा: डालकन्या ग्राम पंचायत में पहली बार आयोजित उत्तरायणी महोत्सव में ग्रामीणों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। ग्रामसभा डालकन्या की उत्तरायणि महोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर महोत्सव का आनंद लिया।

कुमाऊं के प्रसिद्ध गायक-कलाकार ललित मोहन जोशी ने मानसखंड लीला गाने से महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके अलावा हास्य कलाकार लच्छू सिंह, गायक बलबीर सिंह राणा, चंदन आर्या और ममता पनेरू के प्रस्तुतिकरण में लोग थिरकते रहे।

मुख्य अतिथियों के रूप में विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डी. रूवाली, पूर्व राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू और जिला पंचायत सदस्य डीकर मेवाड़ी मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष के. डी. भट्ट ने बताया कि दूरस्थ गांव में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जनता की सहभागिता से ही सफल हो पाता है और इससे आने वाली पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां छह दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, वन्यजीव के हमले की आशंका
यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात

महोत्सव में ग्राम प्रधान  रेखा पनेरू, सुरेश जोशी, दिनेश पनेरू, नरेश पनेरू, चंदन, उमेश भट्ट, मनोज पनेरू, कमल और गिरीश जैसे कई सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

उत्तरायणी महोत्सव ने ग्रामीणों को न केवल अपने सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का अवसर दिया…बल्कि सामुदायिक मेल-जोल को भी मजबूत किया।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें