गरमपानी: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची और आसपास के क्षेत्रों में जाम ने यात्रियों और पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिनभर वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे और हाईवे पर लंबी कतारें लग गईं।
जानकारी के अनुसार, मुख्य कारण हाईवे किनारे गलत दिशा में और बेतरतीब ढंग से पार्क किए गए वाहन रहे। इससे कैंची से अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन घंटों फंसे रहे। वीकेंड होने के कारण यात्रियों और पर्यटकों की संख्या अधिक थी, जिससे जाम और भी गहरा गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार गलत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इसके चलते रोजाना यात्रा करने वाले वाहन चालक और पर्यटक परेशानी झेल रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस से लोगों ने आग्रह किया है कि हाईवे पर उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
उत्तराखंड: शिक्षिका की टीईटी मार्कशीट फर्जी, प्रावि गवाड़ी में थी तैनात
उत्तराखंड : पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
उत्तराखंड: मंत्री सुबोध बोले- माफी तो दिलेर को मांगनी चाहिए
रामनगर: रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : योग प्रशिक्षकों को नहीं मिला दो माह का मानदेय
गैरसैंण में आज से विधानसभा सत्र, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव के आसार
उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती
गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे CM धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे CM धामी, गौचर-कर्णप्रयाग में हुआ भव्य स्वागत 
