रुड़की : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पास से गुजर रही बाइक भी इसकी चपेट में आ गई।
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर मुस्तफाबाद निवासी 62 वर्षीय कन्नीजा अपने पोते के साथ रिश्तेदारी में जा रही थीं। जैसे ही वे धनौरी-जस्सावाला मार्ग पर पहुंचे, तभी यह हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक सीधे ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसा और उसे काफी दूर तक घसीटता ले गया। इसी दौरान बाइक सवार दादी और पोता भी इसकी चपेट में आ गए।
हादसे में बुजुर्ग महिला कन्नीजा की मौके पर ही ट्रक के नीचे कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची…लेकिन उससे पहले ही परिजन मृतका के शव और घायल को वहां से ले जा चुके थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पिरान कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के अनुसार मामले की जांच जारी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग 



