नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अल्मोड़ा जिले से जुड़े एक विवाद पर सुनवाई करते हुए अहम टिप्पणी की है। मामला भतरौंजखान थाने में दर्ज उस शिकायत से जुड़ा है…जिसमें एक महिला ने स्थानीय नेता पर शादी का झूठा झांसा देकर लंबे समय तक उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। इस पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने आरोपी को मौखिक रूप से निर्देश दिया कि वह तीन दिन के भीतर पीड़िता से मिलकर शादी से जुड़े विवाद को सुलझाने का प्रयास करे। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 27 मार्च की तारीख तय की है।
सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की गई थी, लेकिन कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल राहत देने से इनकार किया और दोनों पक्षों को आपसी समाधान की दिशा में पहल करने को कहा।

पूरे मामले की बात करें तो महिला का आरोप है कि आरोपी नेता ने करीब 9 साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए रखे। महिला के अनुसार उसे अल्मोड़ा के चितई गोल्ज्यू मंदिर ले जाया गया, जहां शादी का आश्वासन दिया गया…लेकिन विवाह नहीं किया गया। इसके बाद लगातार बहाने बनाकर शादी को टाला जाता रहा।
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि इस दौरान आरोपी ने उससे लाखों रुपये लिए। जिसमें गाड़ी, कपड़े, मकान का किराया और अन्य निजी खर्च शामिल हैं। इतना ही नहीं आरोपी उसके परिवार के साथ भी रहा और विश्वास का लाभ उठाया।
जब महिला ने रिश्ते को कानूनी रूप देने और रजिस्ट्रेशन की बात कही तो आरोपी और उसके परिवार ने साफ इनकार कर दिया। महिला का कहना है कि इसके बाद उसे धमकाया भी गया।
पीड़िता ने 9 मार्च 2026 को थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अब किसी अन्य लड़की से शादी करने जा रहा है…जिसकी जानकारी उसे सोशल मीडिया के जरिए मिली।
फिलहाल मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को होनी है, जहां इस पूरे विवाद पर आगे की कार्रवाई तय होगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग 
