उत्तराखंड: मुझे पता नहीं था ये गंगा है…ऋषिकेश में पर्यटक की दलील सुन भड़के युवा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा किनारे एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों को नाराज़ कर दिया…लेकिन साथ ही एक जरूरी संदेश भी दे दिया।

बताया जा रहा है कि एक पर्यटक गंगा के किनारे बैठकर बीयर पी रहा था। यह देखकर आसपास मौजूद स्थानीय युवाओं ने तुरंत इसका विरोध किया। युवकों का कहना था कि गंगा सिर्फ एक नदी नहीं…बल्कि आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, इसलिए यहां इस तरह का व्यवहार बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय युवक अंकित गुप्ता ने पर्यटक को समझाते हुए कहा कि यह स्थान बेहद पवित्र है और यहां मर्यादा बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है।

जब पर्यटक से इस बारे में पूछा गया…तो उसने हैरानी भरा जवाब दिया। उसने कहा कि उसे यह पता ही नहीं था कि वह गंगा के किनारे खड़ा है। यह सुनकर वहां मौजूद लोग चौंक गए। उनका कहना था कि सामने बहती गंगा को देखकर भी ऐसा कहना समझ से परे है।

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी

हालांकि, युवाओं ने शांत तरीके से उसे समझाया और बताया कि किसी भी पवित्र स्थल का सम्मान करना जरूरी है। इसके बाद पर्यटक ने अपनी गलती मान ली। युवाओं ने उससे माफी मंगवाई और उसके हाथ से बीयर का खाली कैन लेकर उसे जेब में रखवाया…ताकि वह उसे सही जगह पर फेंके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज

घटना के बाद पर्यटक बिना किसी विवाद के वहां से चला गया। स्थानीय लोगों ने युवाओं की सजगता की सराहना की और कहा कि इस तरह की पहल से पर्यटकों को भी सही संदेश मिलता है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें