- गढ़वाल रेंज में 600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के हुए तबादले
देहरादून। तबादला सत्र में गढ़वाल रेंज में 600 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं। इनमें 14 इंस्पेक्टर, 100 दरोगा, 225 कांस्टेबल, पांच एएसआई और 200 से ज्यादा कांस्टेबल शामिल हैं। पहाड़ और मैदान में तैनाती की अवधि पूरी होने के बाद इन सभी कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। ट्रांसफर को लेकर बहुत से पुलिसकर्मी सवाल भी उठा रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यही अंतिम सूची है। दें कि पुलिस में
बता ट्रांसफर के लिए कांवड़ मेला समाप्त होने का इंतजार किया जा रहा था। अब कांवड़ मेला लगभग समाप्त होने के बाद आईजी गढ़वाल रेंज ने तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं को देहरादून से उत्तरकाशी, संजय कुमार को दून से चमोली, कैलाश चंद भट्ट को दून से पौड़ी, प्रदीप राणा को दून से चमोली, ऐश्वर्य पाल को हरिद्वार से चमोली, राजीव रौथाण को हरिद्वार से चमोली, रमेश सिंह को हरिद्वार से चमोली, भावना कैथोला को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, कुंदर सिंह राणा को हरिद्वार से पौड़ी और
हरिद्वार से ही सूर्यभूषण नेगी को पौड़ी भेजा गया है। इसके अलावा तीन इंस्पेक्टर का अनुकंपा के आधार पर भी तबादला किया गया है। इनमें सदानंद पोखरियाल को रुद्रप्रयाग से टिहरी, जयपाल नेगी को टिहरी से पौड़ी और संतोष सिंह कुंवर को उत्तरकाशी से दून भेजा गया है। तबादला सूची के जारी होने के बाद सभी जनपदों में बहुत से थानेदार भी शामिल हैं। लिहाजा अब जिला स्तर पर भी ट्रांसफर पाने वाले कर्मचारियों के रिलीव होने के बाद तबादला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस सूची में 100 दरोगा, 225 कांस्टेबल, पांच एएसआई और 200 सिपाही शामिल हैं।
भी इनमें सैकड़ों पहाड़ से मैदान उतरे हैं। जबकि, सैकड़ों की संख्या में ही पुलिसकर्मियों को मैदान से पहाड़ चढ़ाया गया है। सूची जारी होने के बाद फिर से सिफारिशों का खेल भी शुरू हो जाएगा। अब देखने वाली बात यह है कि मैदान से कितने कर्मचारी पहाड़ चढ़ते हैं और कितने अपनी जुगत में कामयाब हो पाते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उत्तराखंड यूटेट परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, RBI की मंजूरी का इंतजार
देहरादून:(बड़ी खबर) राज्य के मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य बदले गए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) थार जैसी गाड़ियों में ब्लैक फिल्म, हूटर और रेट्रो साइलेंसर वाले की अब खैर नहीं, अंतिम मौका खुद ही हटा लो
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DAV हल्द्वानी में क्लस्टर स्पोर्ट्स का शानदार आयोजन
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 150 करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड: चारधाम के साथ प्रमुख मंदिरों में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, टूट गए कई पुराने रिकॉर्ड
उत्तराखंड: मां ने बेटी के अपहरण की दर्ज कराई रिपोर्ट, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
उत्तराखंड: आपदा प्रभावित ग्रामीणों के लिए तुरंत आगे आए CM धामी, सड़क दुरुस्त करने के दिए निर्देश
बागेश्वर :(बड़ी खबर) चरित्र हनन मामले में FIR, जांच शुरू 
