Pauri News: बाघ के आंतक से हमेशा ही पहाड़ परेशान रहा है। अब उत्तराखंड के पौड़ी में बाघ आंतक जारी है। ऐसे में सर्तकता को देखते हुए
जिलाधिकारी ने स्कूलों में अवकाश घोषित करते हुए आदेश जारी कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में अवकाश आगामी 26 अप्रैल तक बढ़ गया है।
गौरतलब है कि विगत 13 व 15 अप्रैल को बाघ ने ब्लाॅक रिखणीखाल व तहसील धुमाकोट में दो ग्रामीणों को अपना निवाला बना लिया था। इसके बाद वन विभाग लगातार बाघ की तलाश कर रहा है। विगत 17 अप्रैल को जिलाधिकारी पौड़ी ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की थी। जिसके बाद जिलाधिकारी डा. आशीष चैहान ने 18 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया था। जिसे बढ़ाकर बीते 21 अप्रैल तक विस्तारित कर दिया था।
अब डीएम ने तहसील रिखणीखाल के ग्राम डल्ला पट्टी पैनो-चार, मेलधार, क्वीराली, तोल्यूं, गाडियूं, जुई, कांडा, कोटडी तथा तहसील धुमाकोट में ग्राम ख्यूणांई तल्ली, ख्यूणांई मल्ली, ख्यूणांई बिचली, उम्टा, सिमली मल्ली, चमाड़ा, सिमली तल्ली, घोडकन्द मल्ला, घोडकन्द तल्ला, कांडी तल्ली, कांडी मल्ली, मन्दियार गांव, खड़ेत, गूम, बेलम क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले सभी विद्यालयों तथा आंगनबाडी केंद्रों में आगामी 26 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा 
