Garampani News: अक्सर आपने खबरें पढ़ी और सुनीं होगी कि एटीएम से रूपये निकाल रहे व्यक्ति से लूट हुई या महिला से लूट हुई। या फिर झपट्टमारों ने महिला के रूपये भरा बैग छीना। लेकिन खबर इस बार उत्तराखंड के गरमपानी से है। जहां एक बैंक से रूपये निकाल कर जा रही आमा का पर्स बंदर छीन ले गया। अचानक हुए हमले से आमा घबरा गई। जिसके बाद पता चला कि बंदर ने आमा के रूपये छीने है। बंदर आमा का पर्स लेकर झाड़ियों में चला गया। इसके बाद काफी खोजबीन की गई लेकिन कही भी बंदर नहीं मिला। वही ग्रामीणों ने दूरबीन का इस्तेमाल किया तो चार दिन बाद आमा का पहाड़ी की झाड़ियों में पर्स पड़ा मिला। पर्स में रखे 11 हजार रुपये सुरक्षित मिलने पर बुजुर्ग महिला की आंखें छलक आईं।
पूरा मामला गरमपानी के अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर सुयालबाड़ी का है। रामगढ़ ब्लाक के सिरसा गांव निवासी बुजुर्ग देवकी देवी सुयालबाड़ी स्थित बैंक से रूपये निकालकर गांव की ओर लौट रही थीं। तभी रास्ते में बंदरों के झुंड उन्हें घेर लिया। तभी एक बंदर आमा के हाथ से थैला छीन लिया। थैले में रखे पर्स में 11 हजार रुपये भी थे। पर्स छीनने की खबर आमा ने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीण थैले और पर्स की खोजबीन में जुट गये।
शनिवार को अल्मोड़ा निवासी सुनील गोस्वामी ने दूरबीन से पहाड़ी की ओर खोजबीन की। दूर तीखी पहाड़ी पर थैला नजर आया। जिसके बाद ग्रामीण बालमुकुंद जीना व रमेश बिष्ट ने पहाड़ी पर चढ़कर थैला वापस बाजार तक पहुंचाया। इसकी सूचना आमा को दी गई। आमा से गांव से पहुंचकर अपना थैला पाया तो उनकी आंखें भर आईं। आमा ने ग्रामीणों का आभार जताया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा 
