हल्द्वानी- जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद वासियों से अपील की है कि यदि उनके परिचित/परिजन सूडान में फंसे हुए हैं तो उनका विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सूडान संकट के कारण सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सूडान में फंसे हुए भारतीय व्यक्तियों की ट्रैकिंग करने के लिए उनके विवरण संकलित किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में सभी जनपद वासियों को सूचित किया जाता है कि उनके परिचित या परिजन यदि सूडान में फंसे हुए हैं तो उनके परिवार के समस्त सदस्यों के नाम पासपोर्ट नंबर और सूडान में संपर्क मोबाइल नंबर व्हाट्सएप नंबर तथा यदि व्यक्ति की लोकेशन या पूर्ण पता संभव हो तो वह जिलाधिकारी नैनीताल के दूरभाष नंबर 05942- 235343, इसके अलावा अपर जिलाधिकारी प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर 9411188666, इसके अलावा ईमेल आईडी dm-nai-ua@nic.in पर भेज सकते हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि सूडान में फंसे भारतीयों की सूचना संकलित कर उन्हें स्थानीय आयुक्त उत्तराखंड के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित की जाएगी, जिससे कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल देशवासी हेतु एंबेसी के माध्यम से आवश्यक सहायता सहयोग प्राप्त होगा। लिहाजा जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि, वह तत्काल सूडान में फंसे परिचित या परिजनों की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा 
