Roorki News आये दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो आते है कि किसी और की बाइक के साथ फोटो खींचकर फेसबुक में डाल दी या कार के साथ डाल ली। इसके बाद उसे देख लड़किया प्रपोज कर देती है। कुछ ऐसा ही उत्तराखंड के रूड़की में भी देखने को मिला। जहां
फेसबुक पर अमीर युवती को फंसाने के लिए एक मजदूर ने मर्सिडीज के साथ फोटो डाल दिया। जिसके बाद युवती ने उससे शादी कर ली। जब वह ससुराल पहुंची तो उसे सारे सपने पल भर में छूमंतर हो गये। उसके ससुराल में कच्चा मकान देखा। उसने पति से दिल्ली के शोरूम में शॉपिंग कराने की डिमांड रख दी, लेकिन पति ने मना किया तो हंगामा हो गया। ऐसे में पति पुलिस के पास पहुंचा। फिर एक और मामला सामने आया। पता चला कि युवती दो बार पहले भी शादी कर चुकी है। दोनों ही एक-दूसरे को रुपये के लालच में धोखा देने में लगे थे। आइये जानते है पूरी खबर…
रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी युवक मजदूरी करता है। अमीर युवती से शादी की चाह ने उसका ही सुख चेन छीन लिया। फेसबुक पर मर्सिडीज के साथ मजदूर का फोटो देख करीब एक साल पहले दिल्ली की युवती और उसके बीच प्यार की खिचड़ी पकने लगी। करीब एक साल तक प्यार चला। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में शादी कर ली। दोनों वही किराये के मकान में रहने लगे। इधर रमजान में युवक अपने गांव रामपुर आ गया। तभी उसके पीछे-पीछे पत्नी भी ससुराल आ गई। ससुराल में घर की हालत देख उसके होश उड़ गये। तब उसे पता चला कि पति मजदूर है। जिसके बाद युवती ने हंगामा कर दिया।
इस पूरी घटना के बाद पत्नी बोली शॅापिंग करूंगी। तो युवक उसे रुड़की के एक शोरूम में ले गया, लेकिन पत्नी दिल्ली में शाॅपिंग के नाम पर अड़ गई। लेकिन पति ने इंकार कर दिया तो फिर हंगामा हो गया। ऐसे में पति परेशान होकर पुलिस के पास पहुंचा। जब पुलिस ने युवती से बात की तो वह फर्राटेदार इंग्लिश बोलने लगी। युवती कई बार विदेश जा चुकी है। युवक ने उसे धोखा देकर शादी की है। उसने कार्रवाई की मांग की। अब आगे जो हुआ उसे जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई कि युवती के साथ धोखा हुआ है।
इधर पुलिस जांच में पता चला कि युवती का पूरा पासपोर्ट भरा हुआ है। वह एक नहीं कई बार सऊदी अरब जा चुकी है। ऐसे में पुलिस सर्तक हो गई। जब गहनता से जांच की तो पता चला कि युवती पहले भी दो बार शादी कर चुकी है। उसने युवक के साथ अब तीसरी शादी की है। पुलिस की जांच में साफ हो गया कि दोनों ने रुपयों के लालच में एक दूसरे को धोखा देकर शादी की थी। अब युवक को पता चला कि उसने नहींे बल्कि युवती ने उसे धोखा दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही एक दूसरे को धोखा दे रहे थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों 

