Haldwani News: नशेड़ी भाई ने अपने बड़े भाई को इतना पीट दिया कि गंभीर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार बौड़ीखत्ता जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रेनू पत्नी महेश चन्द्र ने बीती 22 मार्च को अपने देवर पर मारपीट व तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज कराई। उसका कहना था कि उसका देवर भुवन चन्द्र नशेड़ी प्रवृत्ति का है। वह आये दिन नशे की हालत में उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता रहता है। 22 मार्च को भी वह शराब के नशे में घर आया और तोड़फोड़ करने लगा। उसने रेनू और उसके पति महेश चन्द्र के साथ बुरी तरह मारपीट की। इतना ही नहीं महेश का गला भी दबा दिया। जिसे गंभीरावस्था में उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां आज उसकी मौत हो गई।
इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर घटना से मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 
