Delhi News: नीतू गंघास ने दिल्ली में 2023 महिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 48 किग्रा के फाइनल में मंगोलिया की लुत्सेखान अल्तांसेटसेग को 5-0 से हराया। 22 साल मुक्केबाज ने इससे पहले 2017 और 2018 में लगातार दो बार युवा विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता था। इसके बाद उन्हें उभरती हुई स्टार भारतीय मुक्केबाज के तौर पर देखा जाने लगा। नीतू ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पिछले साल बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण भी जीता था।
नीतू गंघास सिर्फ 22 साल की उम्र में इस मुकाम पर काफी संघर्षों के बाद पहुंची हैं। उनके यहा तक पहुंचने में उनके पिता का बहुत बड़ा हाथ है। नीतू को बॉक्सर बनाने के लिए उनके पिता जय भगवान ने सबकुछ दांव पर लगा लिया। वह उन्हें ट्रेनिंग के लिए हरियाणा के भिवानी बॉक्सिंग क्लब ले गए थे। बेटी का सपना पूरा करने के लिए हरियाणा सचिवालय के कर्मचारी ने अवैतनिक अवकाश तक ले लिया। उन्हें बेटी की ट्रेनिंग के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों से कर्ज तक लेना पड़ा। यहां तक कि कार भी बेचनी पड़ी। उन्होंने हमेशा नीतू की बॉक्सिंग को तवज्जो दी।

नीतू गंघास को बॉक्सर बनने की प्रेरणा विजेंद्र सिंह के ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन से मिली। विजेंद्र सिंह ने बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता और ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर बन गए थे। वह स्टैंड्स में मौजूद थे जब नीतू वर्ल्ड चैंपियन बनीं। नीतू के पिता ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, ” मेरी नौकरी, कमाई और कर्ज प्राथमिकता नहीं थी, नीतू और उसकी मुक्केबाजी हमेशा प्राथमिकता रही। मेरे सभी बलिदान उसी के लिए समर्पित थे और आज उन दिनों में से एक है जब ऐसा लगता है कि सब कुछ सफल रहा।”
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 


