Bageshwar News: पहाड़ों में नदियों में नहाते समय कई लोगों की डूबने से पहले भी मौतें हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोग आये दिन हादसों का शिकार होते है। अब खबर बागेश्वर जिले से है। जहां दिल्ली से दोस्त की शादी में आया युवक नदी में डूब गया। काफी तलाश के बाद वह नहीं मिला। फिलहाल एसडीआरएफ, पुलिस, दमकल विभाग की टीम युवक को तलाश रही है।
जानकारी के अनुसार जिले के तल्ला बिलौना निवासी पंकज कुमार की शादी 27 मई को होनी है। शादी में शामिल होने चारों दोस्त दिल्ली आये थे। जिसमें नई दिल्ली के मोतीबाग, थाना सरसआला निवासी प्रिंस पाल पुत्र वीरेंद्र पाल, खुशाल पुत्र बुध प्रकाश निवासी डी 62 नई दिल्ली, अक्षय पुत्र सुभाष निवासी दयानंद काॅलोनी डी 52 नई दिल्ली, राहुल मिश्रा पुत्र मदन लाल निवासी शाहजहांपुर शामिल है।

बताया जा रहा है कि पांचों दोस्त रविवार को तल्ला बिलौना में सरयू नदी में नहा रहे थे। तभी नहाने के दौरान प्रिंस अचानक नदी में डूब कर बह गया। देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गया। प्रिंस के डूबते ही दोस्त डर गये। वहां तल्ला बिलौना निवासी तैराक अकी कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने चारों को नदी से निकाला। लेकिन प्रिंस लापता हो गया। युवके बहने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली तो पंकज के परिजनों समेत ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।
इधर सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ के साथ ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस कर्मियों ने नदी में खोजबीन की लेकिन प्रिंस का कोई पता नहीं चला। घटना से शादी की खुशी में खलल पड़ गया है। फिलहाल युवक की खोजबीन की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ 
